Baliyan Khap - (Sisauli, Muzaffarnagar)

 
बलवंश का मूलस्थान पंजाब ही था। यहीं से धारणवंशी (जाट गोत्र) गुप्त सम्राटों का सेनापति भटार्क पहले बिहार मगध और बाद में वल्लभी पर अपनी सत्ता स्थिर कर सका। किन्तु वह पद्धति एकतन्त्री थी। पंजाब में इस बलवंश के शेष वंशधर प्रजातन्त्री रूप से अपनी आदि भूमि पंजाब में ही भूमि के अधिपति रहे। इनका पंजाब में यह बल जनपद मुगलकाल में बहावलपुर के अन्तर्गत देवागढ़ उपनाम देवरावर किले के अधिपति देवराज भट्टी यादव द्वारा समाप्त कर दिया गया। किन्तु ‘जनरल रायल एशियाटिक सोसायटी’ सन् 1894 पृ० 6 के अनुसार -
येन सीमाकृता नित्यास्त्रवलीबल्लदेशयो: ।भट्टिकं देवराजं यो बल्लमण्डलपालकम् ॥
काकराणवंशी राजा शिलुक ने बल्लमण्डल के पालक देवराज भट्टी को मारकर त्रवणी और बल्ल देश तक अपनी सीमा स्थिर की1। तदनन्तर कुछ बलवंशी सीमाप्रान्त की ओर सिंध में और कुछ ऊंचे स्थान पर आबाद हो गये। जहां वे बलोच नाम से प्रसिद्ध होकर इस्लाम धर्म के अनुयायी हो गये। वैदिक सम्पत्ति पृ० 416, लेखक स० पं० रघुनंदन शर्मा साहित्यभूषण ने लिखा है कि “बलोचिस्तान भी बलोच्च्स्तान शब्द का अपभ्रंश है। इसमे कलात नामक नगर अब तक विद्यमान है। यह कलात तब का है, जब किरातनामी पतित आर्यक्षत्रिय यहां आकर बसे थे। ये क्षत्रिय होने से ही बल में उच्च स्थान प्राप्त कर सके थे2।”

इस बलवंश (गोत्र) के जाट सिक्ख अमृतसर, जालन्धर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना जिलों में बड़ी संख्या में बसे हुए हैं।

बल गोत्र के हिन्दू जाट अम्बाला, करनाल, हिसार और मुरादाबाद जिलों में अच्छी संख्या में हैं। उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर एक ऐसा जिला है जहां आज भी बलवंशी हिन्दू जाट बालियान नाम से एक विशाल जनपद के रूप में बसे हुए हैं। इन लोगों के 50 वर्गमील उपजाऊ भूमि पर 84 विशाल गांव हैं जिनमें इनकी बहुत सम्पन्न स्थिति है। काली नदी के दाएं-बाएं 20 मील तक यात्रा करने पर विशाल अट्टालिकाएँ नजर आती हैं जो इनके वैभव का परिचय देती हुई इनके गांव का बोध कराती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जाटों के प्रमुख गोत्र

Jat Regiment Interesting Facts | जाट बलवान , जय भगवान ।

यू सूरजमल जाटनी का जाया है या तो तू हरदौल को छोड़, वर्ना दिल्ली छोड़!